पहली बार ऐसा हुआ है- जब ग्वालियर में हाइवे पर किसी होटल के कमरे में इस तरह का कॉ सेंटर पकड़ा गया है और यहां से अमेरिकन नागरिकों को ठगा जा रहा था।

HighLights
- यूएस कंपनी के एजेंट बनकर लोन दिलाने के नाम पर ऐंठते थे पैसे
- जूम एप से संपर्क कर गिफ्ट वाउचर्स के जरिए करते थे लाखों का फ्रॉड
- पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, विदेश में बैठे मुख्य सरगना की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर से अमेरिका के नागरिकों को ठगने वाली ठगों की गैंग के चार सदस्य पकड़े गए हैं। ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर मोहना इलाके में बाकायदा होटल ‘ज़ेनपथ’ के अंदर इंटरनेशनल ठगी का कॉल सेंटर चल रहा था। जहां अलग-अलग शहरों के युवक कमरे में रहकर खुद को यूएस कंपनी का एजेंट बताकर अमेरिकन नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। फिर इनके साथ ठगी करते थे। इन लोगों ने सैंकड़ों लोगों के साथ ठगी की है।
पहली बार ऐसा हुआ है- जब ग्वालियर में हाइवे पर किसी होटल के कमरे में इस तरह का कॉ सेंटर पकड़ा गया है और यहां से अमेरिकन नागरिकों को ठगा जा रहा था। अब तक स्थानीय लोगों के साथ ही ठगी के मामले सामने आते थे, लेकिन यहां बैठकर अमेरिकन नागरिकों को ठगने की खबर ने पुलिस अधिकारियों के भी कान खड़े कर दिए। इस गैंग से पूछताछ जारी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

ऐसे करते थे ठगी
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि यह लोग खुद को लैंडिंग क्लब अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताते थे। अपना नाम भी वह बताते थे, जो अमेरिका में प्रचलित हैं। इसके बाद यह लोग अमेरिका के नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। यह जूम एप के जरिये अमेरिकन नागरिकों से बात करते थे। फिर लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे उनका सिक्योरिटी नंबर, बैंकिंग डिटेल ले लेते थे।
इसके बाद वेरीफिकेशन के नाम पर कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर लेते थे। इसमें गूगल प्ले कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, बेस्ट बाय, एप्पल, बनीला वीजा व अन्य गिफ्ट वाउचर ले लेते थे। इन गिफ्ट वाउचर को यह लोग भारतीय रुपयों में अधिकृत प्लेटफार्म से बदलवा लेते थे। इसके बाद ठगे गए लोगों का न तो वीडियो काल उठाते थे, न उनके मैसेज का जवाब देते थे।
Source link
#गवलयर #म #इटरनशनल #ठग #गरह #क #परदफश #महन #क #हटल #म #चल #रह #थ #कल #सटर #अमरकन #नगरक #क #बनत #थ #शकर


