ग्वालियर में ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चुराने वाली गैंग पकड़ी:  27 मोबाइल और एक बाइक जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार – Gwalior News

ग्वालियर में ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चुराने वाली गैंग पकड़ी: 27 मोबाइल और एक बाइक जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार – Gwalior News

ग्वालियर में ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चुराने वाली गैंग पकड़ी:  27 मोबाइल और एक बाइक जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार – Gwalior News


ग्वालियर जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के कीमती मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 27 एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक भी जब्त की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत 10 लाख 32 हजार 99 रुपए आंकी गई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक निवेदिता सिंह तोमर ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर तीनों को हिरासत में लिया। ​पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा 23 वर्षीय संजय श्रीवास्तव ने पूछताछ में 16 अगस्त 2026 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस (11107) के M-3 कोच से ग्वालियर निवासी अभिषेक शर्मा का आईफोन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 80,600 रुपए कीमत का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की अपाचे बाइक बरामद की। वहीं, 27 वर्षीय अक्षय उर्फ प्रवेश राठौर और एक विधि-विरुद्ध बालक के कब्जे से 26 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने जीआरपी थाने में दर्ज चोरी के चार मामलों का खुलासा किया। इनमें महाकौशल एक्सप्रेस (12190) समेत अन्य ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने की वारदातें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास्तव (23), निवासी चिड़ियाघर के सामने, जल विहार फुटपाथ; अक्षय उर्फ प्रवेश राठौर (27), निवासी नई बस्ती, चंदनपुरा, बिरला नगर, हजीरा और एक विधि-विरुद्ध बालक के रूप में हुई है।

Source link
#गवलयर #म #टरन #यतरय #क #मबइल #चरन #वल #गग #पकड #मबइल #और #एक #बइक #जबत #आरप #गरफतर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *