ग्वालियर में ट्रेन से कटकर नाबालिग की मौत:  रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकने गई थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से चली गई जान – Gwalior News

ग्वालियर में ट्रेन से कटकर नाबालिग की मौत: रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकने गई थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से चली गई जान – Gwalior News

ग्वालियर में ट्रेन से कटकर नाबालिग की मौत:  रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकने गई थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से चली गई जान – Gwalior News


ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजली घर के पास शनिवार शाम एक हादसा हो गया। यहां अपने घर से निकलकर रेलवे ट्रैक के पास कचरा डालने गई 17 साल की एक छात्रा तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पड़ोसियों ने उसे तड़पता देख तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से महज कुछ दूरी पर हुआ हादसा
झांसी रोड थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधिया नगर मरघट पहाड़ी, गड्डा वाला मोहल्ला की रहने वाली मानसी (17 वर्ष) पुत्री मनोज झा शनिवार को अपने घर पर ही थी। शाम के समय मानसी घर का कचरा फेंकने के लिए पास ही स्थित बिजली घर के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक की तरफ गई थी। छात्रा जब पटरी के पास कचरा डाल रही थी, तभी वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मानसी गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरी। पड़ोसियों ने दिखाई इंसानियत, पर नहीं बच सकी जान
हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे स्थानीय पड़ोसी धर्मेंद्र रजक और राहुल रजक ने जब मानसी को लहूलुहान और गंभीर हालत में पटरी के पास पड़े देखा, तो उनके होश उड़ गए। दोनों युवकों ने बिना वक्त गंवाए मानसी को उठाया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल की तरफ भागे। लेकिन सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण मानसी ने अस्पताल के दरवाजे पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मानसी की मौत की खबर जैसे ही सिंधिया नगर के गड्डा वाला मोहल्ला पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। 17 साल की बेटी की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना
इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस का कहना है कि शनिवार बिजली घर के पास रेलवे ट्रैक पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मानसी झा के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। फिलहाल शव का मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम (PM) हाउस भेज दिया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि हादसा किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुआ।
www.bhaskar.com
#गवलयर #म #टरन #स #कटकर #नबलग #क #मत #रलव #टरक #पर #कचर #फकन #गई #थ #छतर #टरन #क #चपट #म #आन #स #चल #गई #जन #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *