![]()
ग्वालियर के बस स्टैंड से रविवार रात डेढ़ माह की बच्ची का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर नाकाबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 7 घंटे बाद आरोपी बच्ची को कमलाराजा अस्पताल के पार्क के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची फिलहाल अस्पताल में है। परिवार टीकमगढ़ से तीन दिन पहले ही आया था और काम तलाश रहा था। रविवार रात बच्ची की मां अपनी दोनों बेटियों को सुलाकर सहेली के साथ कुछ देर के लिए गई थी। करीब एक घंटे बाद लौटी तो 45 दिन की छोटी बेटी पूजा गायब थी। पुलिस ने शहरभर में की नाकाबंदी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी। हर आने-जाने वाले की तलाश शुरू हुई तो आरोपी सोमवार तड़के करीब 4 बजे बच्ची कमलाराजा अस्पताल (KRH) परिसर के पार्क के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज में एक संदेही युवक बच्ची को गोद में लेकर जाता दिखाई दिया है। उसकी पहचान पन्ना निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बच्ची मिलने के बाद उसके माता-पिता भी मौके पर नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तीन दिन पहले मजदूरी की तलाश में आई थी मां मूल रूप से टीकमगढ़ निवासी राधा अहिरवार पति हरीशचंद्र और दो छोटी बेटियों के साथ तीन दिन पहले ही मजदूरी की तलाश में ग्वालियर आई थी। रहने का ठिकाना नहीं होने के कारण परिवार बस स्टैंड पर ही रात गुजार रहा था। रविवार को पति मजदूरी करने गया था, लेकिन शाम को शराब पीकर खाली हाथ लौट आया। बच्चियों को दूध पिलाने के लिए पैसे नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति सिरदर्द का बहाना बनाकर बस स्टैंड पर ही सो गया। राधा ने भीख मांगकर पैसों का इंतजाम किया और दोनों बच्चियों को दूध पिलाकर सुलाया। रात करीब 9 बजे वह अपनी सहेली के साथ पास में किसी काम से गई थी। करीब एक घंटे बाद लौटी तो बड़ी बेटी सो रही थी, लेकिन छोटी बेटी पूजा गायब थी। CCTV में बच्ची को ले जाता दिखा संदेही बच्ची के गायब होने की सूचना पर पड़ाव थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शहर के नाकों पर चेकिंग शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला ग्राउंड और खड़ी बसों की तलाशी ली गई। बस स्टैंड के CCTV फुटेज में एक युवक बच्ची को गोद में लेकर पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान पन्ना निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। वह भी तीन दिन से बस स्टैंड पर रह रहा था। बताया गया है कि कुछ देर पहले उसने राधा से अपने साथ चलने की बात भी कही थी। पुलिस के दबाव में अस्पताल के पास छोड़ी बच्ची पुलिस का कहना है कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के दबाव में संदेही बच्ची को सोमवार तड़के करीब 4 बजे KRH परिसर के पार्क के पास छोड़कर भाग गया। पड़ाव थाना पुलिस ने राधा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक संदेही युवक पुलिस के दबाव के चलते बच्ची को छोड़कर भागा है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद ही अपहरण के मकसद का पता चलेगा।
Source link
#गवलयर #म #डढ #मह #क #बचच #क #अपहरण #घट #बद #असपतल #क #परक #म #मलसहल #क #सथ #गई #म #लट #त #नह #थ #मसम #Gwalior #News


