ग्वालियर में दो इनामी शूटर गिरफ्तार:  पार्किंग की रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, एक महीने से दे रहे थे चकमा – Gwalior News

ग्वालियर में दो इनामी शूटर गिरफ्तार: पार्किंग की रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, एक महीने से दे रहे थे चकमा – Gwalior News

ग्वालियर में दो इनामी शूटर गिरफ्तार:  पार्किंग की रंजिश में युवक को पेट में मारी गोली, एक महीने से दे रहे थे चकमा – Gwalior News


ग्वालियर की गिरवाई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहे थे, लेकिन मंगलवार रात शहर में एंट्री करते ही पुलिस के जाल में फंस गए। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने की घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जानलेवा हमले के बाद फरार आरोपी मंगलवार को ग्वालियर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शहर के प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहोड़ापुर निवासी मोनू पिता सुरेश शर्मा और निम्बाजी की खोह, जनकगंज निवासी आकाश पिता रमेश कुशवाह के रूप में हुई है। पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद यह विवाद कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली झगड़े से शुरू हुआ था। निम्बाजी की खोह निवासी अखिलेश कुशवाह 12 मई को गिरवाई क्षेत्र में पुराने थाने के पास से गुजर रहा था। तभी आकाश कुशवाह, मोनू शर्मा और उनके अन्य साथी कारों और बाइकों से वहां पहुंचे और अखिलेश को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से करीब तीन महीने पहले घायल अखिलेश का आरोपियों से कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी इसी रंजिश का बदला लेने की फिराक में थे। वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को दो और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। हालांकि, मामले का मुख्य नामजद आरोपी अनिल उर्फ अन्नू उर्फ बाला यादव निवासी निम्बाजी की खोह और दो अन्य अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एएसपी ग्वालियर सुमन गुर्जर ने कहा हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपी मोनू शर्मा और आकाश कुशवाह को गिरवाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके छिपने के ठिकानों और फरार मुख्य आरोपी अनिल उर्फ बाला यादव के बारे में जानकारी मिल सके। जल्द ही अन्य तीन फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link
#गवलयर #म #द #इनम #शटर #गरफतर #परकग #क #रजश #म #यवक #क #पट #म #मर #गल #एक #महन #स #द #रह #थ #चकम #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *