ग्वालियर में नशेड़ी का हाई-वोल्टेज ड्रामा:  नशे में धुत युवक फुट ओवरब्रिज पर उल्टा लटक गया, गिरने का करने लगा नाटक, पुलिसकर्मी ने उतारा – Gwalior News

ग्वालियर में नशेड़ी का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत युवक फुट ओवरब्रिज पर उल्टा लटक गया, गिरने का करने लगा नाटक, पुलिसकर्मी ने उतारा – Gwalior News

ग्वालियर में नशेड़ी का हाई-वोल्टेज ड्रामा:  नशे में धुत युवक फुट ओवरब्रिज पर उल्टा लटक गया, गिरने का करने लगा नाटक, पुलिसकर्मी ने उतारा – Gwalior News


ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बने फुट ओवरब्रिज पर मंगलवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे में धुत एक युवक पुल के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया और नीचे गिरने का नाटक करते हुए उल्टा लटकने लगा। युवक की हरकत देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना रात करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कभी पुल से कूदने की कोशिश करता तो कभी रेलिंग पकड़कर नीचे झूलने लगता। राहगीर और वाहन चालक रुककर तमाशा देखने लगे, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। नीचे खड़े लोग लगातार उसे समझाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई की। भीड़ का ध्यान दूसरी तरफ लगाए रखते हुए एक पुलिसकर्मी चुपचाप पुल के पीछे वाले हिस्से से ऊपर चढ़ गया। मौका मिलते ही उसने युवक को पीछे से पकड़ लिया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के नीचे आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान मंगल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी कैंसर पहाड़िया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक नशे में था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और परिजनों को सूचना देकर समझाइश के बाद सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। पड़ाव थाना टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि युवक नशे की हालत में पुल पर चढ़ गया था। पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल युवक के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न हो।

Source link
#गवलयर #म #नशड #क #हईवलटज #डरम #नश #म #धत #यवक #फट #ओवरबरज #पर #उलट #लटक #गय #गरन #क #करन #लग #नटक #पलसकरम #न #उतर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *