ग्वालियर में बदला मौसम, उमस से लोग परेशान:  न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज, सुबह हवा में नमी 86% पहुंची; डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह – Gwalior News

ग्वालियर में बदला मौसम, उमस से लोग परेशान: न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज, सुबह हवा में नमी 86% पहुंची; डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह – Gwalior News

ग्वालियर में बदला मौसम, उमस से लोग परेशान:  न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज, सुबह हवा में नमी 86% पहुंची; डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह – Gwalior News


ग्वालियर में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही उमस रही। तापमान ज्यादा नहीं होने के बावजूद नमी के कारण लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट महसूस हुई। सुबह बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 5:30 बजे तापमान 26 डिग्री और 8:30 बजे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 86 प्रतिशत रही, जो पिछले आंकड़े से 8 प्रतिशत ज्यादा है। नमी ज्यादा होने के कारण तापमान सामान्य से ज्यादा नहीं होने पर भी गर्मी और चिपचिपाहट महसूस हो रही है। सुबह 3 बजे तक 0.6 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। बारिश की संभावना, फिर बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहने से कुछ जगह हल्की बारिश और कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है। स्वास्थ्य पर भी असर मौसम में बार-बार बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। उमस और तापमान में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश, वायरल संक्रमण और कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में पर्याप्त पानी पीने, ताजा और हल्का खाना खाने की सलाह दी है। बारिश में भीगने के बाद कपड़े बदल लेने चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

Source link
#गवलयर #म #बदल #मसम #उमस #स #लग #परशन #नयनतम #तपमन #डगर #दरज #सबह #हव #म #नम #पहच #डकटर #न #द #सतरक #रहन #क #सलह #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *