घंसौर थाना परिसर के कंप्यूटर कक्ष में आग:  महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Seoni News

घंसौर थाना परिसर के कंप्यूटर कक्ष में आग: महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Seoni News

घंसौर थाना परिसर के कंप्यूटर कक्ष में आग:  महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Seoni News


सिवनी के घंसौर थाना परिसर में बुधवार सुबह करीब 4 बजे कंप्यूटर कक्ष में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से कंप्यूटर कक्ष में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। थाना रिकॉर्ड से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालयीन सामग्री भी जलकर नष्ट होने की आशंका है। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो थाना भवन के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना जताई आग लगने के बाद थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के संबंध में आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई भी की जा रही है। डिजिटल रिकॉर्ड, कार्यालयीन डेटा जलकर राख इस आगजनी से थाना के तकनीकी और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना है। कंप्यूटर कक्ष में विभिन्न मामलों से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड, कार्यालयीन डेटा और पत्राचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रखी जाती थीं। पुलिस विभाग अब उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन कर नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटा है। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी कार्यालयों में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। तस्वीरे देखिए…

Source link
#घसर #थन #परसर #क #कपयटर #ककष #म #आग #महतवपरण #दसतवज #और #उपकरण #जलकर #खक #शरट #सरकट #क #आशक #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *