घर की बागड़ में गांजे की खेती पकड़ी:  खरगोन में पुलिस ने ₹3 लाख के 100 हरे पौधे जब्त किए, आरोपी   गिरफ्तार – Khargone News

खरगोन के बिस्टान स्थित खेरकुंडी के पिछला फाल्या में पुलिस ने रविवार को गांजे की अवैध खेती पकड़ी है। पुलिस ने एक घर के आसपास बागड़ में उगाए गए करीब 100 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका वजन लगभग 60 किलो और अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में खेरकुंडी निवासी गनदास पिता प्रताप डावर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति घर के पास गांजे की खेती कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजे के पौधे मिले, जिन्हें लगभग 2 घंटे के ऑपरेशन में जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पौधे खुद उगाने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अवैध खेती में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं। इस कार्रवाई में एसआई सुदामा मोरे, एसआई नवनीत चतुर्वेदी, आरक्षक सरदार खरते, विनायक राजवत और अनिल वास्कले की टीम शामिल थी।

Source link
#घर #क #बगड़ #म #गज #क #खत #पकड #खरगन #म #पलस #न #लख #क #हर #पध #जबत #कए #आरप #गरफतर #Khargone #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *