![]()
रीवा जिले के मनिकवार चौकी क्षेत्र के अमिलिहा गांव में शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी निवासी सागर अग्निहोत्री (पिता बालेंद्र शेखर अग्निहोत्री) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सागर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि परिवार में पहले से ही किसी के निधन के कारण शोक का माहौल था। शनिवार को ही घर में तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित होना था। तेरहवीं की चल रही तैयारियों के बीच अचानक सागर का शव मिलने की सूचना से परिजन बदहवास हो गए। एक ही घर में इस दूसरी दुखद घटना के बाद पूरे दुआरी गांव में मातम छा गया है। शुक्रवार से घर से गायब था सागर
पुलिस के अनुसार, सागर अग्निहोत्री शुक्रवार से ही अपने घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर को अमिलिहा गांव के कुछ लोगों ने तालाब में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया, युवक शुक्रवार से लापता था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#घर #म #थ #तरहव #तलब #म #मल #शव #रव #क #अमलह #गव #म #वरषय #यवक #क #लश #मल #एक #दन #पहल #स #थ #लपत #Rewa #News


