घर में लड्डू बनाते रहे परिवार के लोग:  कमरे में 14 वर्षीय किशोरी ने लगा ली फांसी, इलाज के दौरान मौत; विदिशा पुलिस जांच में जुटी – Vidisha News

घर में लड्डू बनाते रहे परिवार के लोग: कमरे में 14 वर्षीय किशोरी ने लगा ली फांसी, इलाज के दौरान मौत; विदिशा पुलिस जांच में जुटी – Vidisha News

घर में लड्डू बनाते रहे परिवार के लोग:  कमरे में 14 वर्षीय किशोरी ने लगा ली फांसी, इलाज के दौरान मौत; विदिशा पुलिस जांच में जुटी – Vidisha News


विदिशा शहर में शनिवार शाम 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोग उस समय घर में लड्डू बनाने के काम में व्यस्त थे। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ देर तक कमरे से नीचे नहीं आई तो देखने पहुंचे परिजनों के मुताबिक, किशोरी कुछ देर तक कमरे से नीचे नहीं आई। परिवार का एक सदस्य उसे बुलाने के लिए पहली मंजिल पर पहुंचा। कमरे में किशोरी पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लड्डू बनाने में व्यस्त था परिवार किशोरी के पिता ने बताया कि वह ऑटो चलाने के साथ खाटू श्याम मंदिर के सामने फूल और प्रसाद की दुकान भी लगाते हैं। घटना के समय घर में लड्डू बनाए जा रहे थे। इसी काम में परिवार के सभी सदस्य व्यस्त थे। पिता फूल लेने के लिए बाहर गए हुए थे। कक्षा 9वीं में पढ़ती थी, पढ़ाई में थी अच्छी परिजनों के मुताबिक, चार बच्चों में किशोरी तीसरे नंबर की बेटी थी और कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में अच्छी थी। परिवार का सपना था कि उसे पढ़ाकर अधिकारी बनाया जाए। परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। किशोरी ने कभी किसी चीज के लिए जिद भी नहीं की थी। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिवार को समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। किशोरी की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।

Source link
#घर #म #लडड #बनत #रह #परवर #क #लग #कमर #म #वरषय #कशर #न #लग #ल #फस #इलज #क #दरन #मत #वदश #पलस #जच #म #जट #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *