चंदेरी में रक्षाबंधन पर उफनते रपटे से गुजरीं बहनें:  कमर तक पानी में उतरकर जाना पड़ा; बाइक भी कंधे पर उठाई – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले के चंदेरी में रक्षाबंधन के पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की चाहत बहनों को सैलाब के बीच उतरने से भी नहीं रोक पाई। चंदेरी से करीब 5 किमी दूर तगारी-वांकलपुर गांव के बीच बने रपटे पर बारिश का पानी कमर से ऊपर तक बह रहा है। तेज बहाव के बावजूद शुक्रवार शाम बहनें जान जोखिम में डालकर पैदल और तैरकर रपटा पार करती नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। तगारी और वांकलपुर के बीच आवागमन के लिए बने इस रपटे पर पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा सी चूक किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सूनी न रहे, इसी उम्मीद में बहनें पानी के बीच से रास्ता बनाकर अपने मायके पहुंचीं। रपटे पर पानी का बहाव केवल पैदल राहगीरों के लिए ही चुनौती नहीं बना है। ग्रामीणों को अपनी बाइक तक कंधे पर उठाकर पानी के बीच से दूसरी ओर ले जाना पड़ रहा है। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर बाइक के साथ व्यक्ति के भी तेज बहाव में बहने का खतरा बना हुआ है।

Source link
#चदर #म #रकषबधन #पर #उफनत #रपट #स #गजर #बहन #कमर #तक #पन #म #उतरकर #जन #पड़ #बइक #भ #कध #पर #उठई #Ashoknagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *