चंद्रमा के दर्शन से पूरा होगा करवा चौथ का व्रत, जानिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत एमपी के सभी जिलों में चंद्रोदय का समय

चंद्रमा के दर्शन से पूरा होगा करवा चौथ का व्रत, जानिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत एमपी के सभी जिलों में चंद्रोदय का समय

Moonrise Time Today Indore Bhopal Jabalpur Gwalior: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज चक्रवात के असर की वजह से बादल छाए रहने के आसार हैं।

Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 12:05:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 12:23:24 PM (IST)

चंद्रमा के दर्शन से पूरा होगा करवा चौथ का व्रत, जानिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत एमपी के सभी जिलों में चंद्रोदय का समय
चंद्रमा के दर्शन और पूजन कर महिलाएं खोलेंगी व्रत। – एआई इमेज

HighLights

  1. Indore Moonrise Today: इंदौर में आज रात 8:34 पर होगा चंद्रोदय
  2. Bhopal Moonrise Today: भोपाल में रात 8:26 पर होगा चंद्रोदय
  3. Jabalpur Moonrise Today: जबलपुर में 8:16, ग्वालियर में 8:15 पर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने व्रत रखा है। रात में चंद्रमा के दर्शन और पति की आरती कर महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी। मध्य प्रदेश में सबसे पहले सिंगरौली जिले में रात करीब 8 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश की सीमा के आखिरी जिले आलीराजपुर में यह 8:41 पर दिखाई देगा।

पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज अर्णब चक्रवात के असर की वजह से बादल छाए रहने के आसार हैं, ऐसे में यहां चंद्रमा का दिखना मुश्किल होगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में आसमान खुला रहेगा। महिलाएं शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गणेश और चौथ माता का विधिवत पूजन करेंगी। चंद्रोदय के उपरांत चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर व्रत को पूर्णता प्रदान करेंगी।

naidunia_image

पति के हाथों से जल पीकर पूर्ण होता है व्रत

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की करवा चतुर्थी वर्ष की बारह चतुर्थियों में विशेष महत्व रखती है। अखंड सौभाग्य की कामना से किए जाने वाले इस व्रत में सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक अन्न-जल का त्याग कर चौथ माता और भगवान गणेश की आराधना करती हैं।

naidunia_image

रात को चंद्रोदय पर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर पति के हाथों करवे से जल पीकर व्रत को पूर्णता प्रदान करती हैं। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारणा किया जाता है। पति अपनी पत्नी के प्रेम व समर्पण का सम्मान तोहफे देकर करेंगे।

Source link
#चदरम #क #दरशन #स #पर #हग #करव #चथ #क #वरत #जनए #इदर #भपल #जबलपर #गवलयर #समत #एमप #क #सभ #जल #म #चदरदय #क #समय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *