चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर स्वीकृत, 45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर स्वीकृत, 45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रेलवे विभाग द्वारा इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों एवं यात…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 07:02:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 07:06:47 PM (IST)

चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर स्वीकृत, 45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
चंद्रावतीगंज रेलवे स्‍टेशन का एआई फोटो।

HighLights

  1. 40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
  2. रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से होने वाले जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी।
  3. जन आवागमन को भी सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर लंबे समय से बनी यातायात की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का टेंडर स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

रेलवे विभाग द्वारा इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों को स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा।

चंद्रावतीगंज रेलवे ओवरब्रिज के टेंडर की स्वीकृति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग 40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके बनने से रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण होने वाले यातायात जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी।

साथ ही सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन एवं अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के आवागमन को भी सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सांसद शंकर लालवानी द्वारा आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास की रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में इंदौर की रेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से रखा था। रेल मंत्री के सकारात्मक सहयोग से इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को नई गति मिल रही है।

Source link
#चदरवतगज #रलव #ओवरबरज #क #टडर #सवकत #करड #क #लगत #स #हग #नरमण

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *