चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, खुद थाने पहुंचा पति:  खरगोन में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद; दंपती के 5 बच्चे – Khargone News

खरगोन के शास्त्री नगर में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के सिर पर लकड़ी से हमला किया था। वारदात के बाद वह खुद पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि भगवानपुरा थाना क्षेत्र के शाबाशपुरा निवासी रूपसिंह भील (40) और उसकी पत्नी शारदा (35) के बीच बुधवार रात शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। रूपसिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। सिर पर किया था वार
विवाद बढ़ने पर रूपसिंह ने शारदा के सिर पर लकड़ी से जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह आदिवासी परिवार पिछले 15 साल से खरगोन में रहकर मजदूरी कर रहा था। दंपती के पांच बच्चे हैं। पुलिस आरोपी रूपसिंह से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

Source link
#चरतर #शक #पर #पतन #क #हतय #खद #थन #पहच #पत #खरगन #म #शरब #पन #क #दरन #हआ #ववद #दपत #क #बचच #Khargone #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *