चाकूबाजी में घायल युवक की मौत:  फरारी के दौरान तीन दिन पहले इंदौर में बदमाशों ने किया था हमला, दो की हुई पहचान – Indore News

चाकूबाजी में घायल युवक की मौत: फरारी के दौरान तीन दिन पहले इंदौर में बदमाशों ने किया था हमला, दो की हुई पहचान – Indore News

चाकूबाजी में घायल युवक की मौत:  फरारी के दौरान तीन दिन पहले इंदौर में बदमाशों ने किया था हमला, दो की हुई पहचान – Indore News


इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक की दो दिन उपचार के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पहले से ही एक मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 1 बजे तेजपाल पुत्र प्यारेलाल पाल खाटू श्याम की भजन संध्या से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तेजपाल ने किसी तरह अपने परिचित और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की एफआरवी उसे उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंची। दो दिन बाद अस्पताल में मौत तेजपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजपाल मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था। वह करीब दो महीने पहले अपनी पत्नी और पांच महीने के बेटे के साथ इंदौर आया था और यहां एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। फरारी के दौरान ही कर दी चाकूबाजी पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में लाहिया कॉलोनी निवासी कल्ला, बब्बा और उनके साथियों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कल्ला नशे का आदी है और पूर्व में भी छीना-झपटी व चाकूबाजी की वारदात कर चुका है। हीरानगर पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, लेकिन वारदात के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कल्ला ने पूर्व में 136 क्षेत्र में भी देर रात चाकूबाजी की थी। उस मामले में लसूडिया पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद फरारी के दौरान ही कल्ला और उसके साथियों ने हीरानगर क्षेत्र में तेजपाल पर चाकू से हमला कर दिया। तेजपाल की मौत के बाद हीरानगर पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Source link
#चकबज #म #घयल #यवक #क #मत #फरर #क #दरन #तन #दन #पहल #इदर #म #बदमश #न #कय #थ #हमल #द #क #हई #पहचन #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *