पश्चिम रेलेवे के रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में लक्ष्मीबाई नगर यार्ड के फेज-टू रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/ओर …और पढ़ें

HighLights
- कुछ ट्रेनें निरस्त और कुछ शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट एवं परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
- रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में लक्ष्मीबाई नगर यार्ड के फेज-टू रीमॉडलिंग का चल रहा कार्य
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलेवे के रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में लक्ष्मीबाई नगर यार्ड के फेज-टू रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगीं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
निरस्त होने वाली ट्रेनें में 11 जून को
- उज्जैन से चलने वाली ट्रेन उज्जैन-इंदौर पैसेंजर निरस्त रहेगी
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी
- उज्जैन से चलने वाली ट्रेन उज्जैन-इंदौर पैसेंजर निरस्त रहेगी
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी
शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें 11 जून को
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर (महू) डेमू लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा.अंबेडकर नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें नौ जून को
- रामेश्वरम से चलने वाली ट्रेन रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी। ट्रेन देवास, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन नहीं जाएगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन चलेगी। ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- भिंड से चलने वाली ट्रेन भिंड-रतलाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी। ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी।
- नागपुर से चलने वाली ट्रेन नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन प्रयागराज-डा. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी।
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी।
- जोधपुर से चलने वाली ट्रेन जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी। ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
यात्रियों को राहत: प्रयागराज से ग्वालियर होकर चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें कब और कहां से चलेंगी
www.naidunia.com
#चर #टरन #नरसत #आठ #शरट #टरमनट #और #गडय #क #बदल #मरग #लकषमबई #नगर #क #यरड #रमडलग #करय #क #चलत #परवरतन