चीन को रोका, अफ्रीकियों को रौंदा:इंग्लैंड से भारत की टक्कर, अपराजेय रहते हुए दूसरे दौर में पहुंचने का लक्ष्य – Mens Hockey World Cup: India Eye Win Over England To Enter Second Round Unbeaten
“_id”:”6a8584b09f4ce804ed04f220″,”slug”:”mens-hockey-world-cup-india-eye-win-over-england-to-enter-second-round-unbeaten-2026-08-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चीन को रोका, अफ्रीकियों को रौंदा: इंग्लैंड से भारत की टक्कर, अपराजेय रहते हुए दूसरे दौर में पहुंचने का लक्ष्य”,”category”:”title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”
भारत की महिला हॉकी टीम पूल डी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ अपराजेय रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। भारत के चार अंक हैं और ड्रॉ भी उसे अगले दौर में पहुंचा देगा, जबकि इंग्लैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम – फोटो : IANS
विस्तार
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप के पहले दौर के आखिरी मुकाबले में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल करने और अपराजेय रहते हुए अगले दौर में प्रवेश करने की होगी। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।