![]()
सिंगरौली महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली पहुंचे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें अभियान के उद्देश्य और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 13.34 करोड़ नाम काटे जाने का दावा भाई जगताप ने दावा किया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देशभर में 13 करोड़ 34 लाख मतदाताओं के नाम काटे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मतदान के अधिकार प्रभावित होने की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा मुद्दा है। संविधान ने दिया मतदान का अधिकार जगताप ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है और इसकी रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी भी देशभर में इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठा रहे हैं। अभियान के तहत प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर लोगों तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। मोदी-शाह पर लगाए आरोप पत्रकार वार्ता में भाई जगताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता चोरी के वोटों के सहारे चुनाव जीतकर आए हैं। जगताप ने कहा कि देश में किसी की हुकूमशाही नहीं चलेगी और कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
Source link
#चनवआयग #पर #करड #वटर #स #नम #कटन #क #आरप #परव #अधयकष #न #कहकगरस #वट #बचओ #दश #बचओ #अभयन #स #अधकर #क #लडई #लडग #Singrauli #News


