चुनाव नहीं कराए तो MP में सड़क पर उतरेगा संगठन:  शाजापुर पहुंचे NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे; कहा- सरकार छात्रों से डर रही – shajapur (MP) News

चुनाव नहीं कराए तो MP में सड़क पर उतरेगा संगठन: शाजापुर पहुंचे NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे; कहा- सरकार छात्रों से डर रही – shajapur (MP) News

चुनाव नहीं कराए तो MP में सड़क पर उतरेगा संगठन:  शाजापुर पहुंचे NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे; कहा- सरकार छात्रों से डर रही – shajapur (MP) News


मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे गुरुवार को शाजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रणनीतिक चर्चा की और पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय का दौरा कर छात्र सुविधाओं का मुद्दा उठाया। कॉलेज परिसरों में व्यवस्थाओं और तस्वीरों पर जताई आपत्ति महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान चौकसे ने पेयजल और पुस्तकालय की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष में लगी राजनीतिक पदों की तस्वीरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में देश के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के चित्र लगाए जाने चाहिए। प्रत्यक्ष चुनाव न कराने पर आंदोलन की चेतावनी मीडिया से चर्चा में चौकसे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के बीच बढ़ती पैठ से डर रही है और अप्रत्यक्ष चुनाव कराने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि यदि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव आयोजित नहीं किए गए, तो संगठन अदालत की अवमानना की कार्रवाई करेगा और पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगा। भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना चौकसे ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्तियों और अनुचित दखल का आरोप लगाया। उन्होंने सभी कॉलेजों में समाज के सभी वर्गों और महिला प्रतिनिधियों को ध्यान में रखकर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं बेरछा थाने में कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकियों के मामले में चौकसे ने कहा कि प्रशासन मुकदमों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता इन कार्रवाइयों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और छात्र हितों की लड़ाई जारी रखेंगे।

Source link
#चनव #नह #करए #त #म #सडक #पर #उतरग #सगठन #शजपर #पहच #NSUI #परदश #अधयकष #आशतष #चकस #कह #सरकर #छतर #स #डर #रह #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *