![]()
सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेम विहार में शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे बदमाशों ने एक पालतू डॉग की हत्या कर दी। अज्ञात चोर घर से कोई सामान तो नहीं चुरा सके, लेकिन भौंकने पर उन्होंने पामेलियन नस्ल के डॉग का गला दबाकर उसकी जान ले ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना प्रेम विहार निवासी नितिन यादव के घर हुई। नितिन ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें अपने पालतू डॉग के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर जब वे नींद से उठे और घर की लाइट जलाई, तो बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। रात में परिवार को चोरी या डॉग की मौत का अंदाजा नहीं लगा। सुबह मृत मिला डॉग, गमले भी टूटे थे
शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तो उन्होंने घर के अंदर अपने पालतू डॉग को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके साथ ही घर के बाहर रखे गमले भी टूटे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि घर में घुसे चोरों का जब डॉग ने भौंककर विरोध किया, तो बौखलाहट में उन्होंने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
टूटे गमले और मृत डॉग को देखकर स्तब्ध परिवार ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। परिवार में शोक का माहौल
नितिन यादव के परिवार ने बताया कि यह डॉग पिछले कई वर्षों से उनके घर की सुरक्षा कर रहा था और परिवार के एक सदस्य की तरह था। उसकी इस क्रूर हत्या से पूरे परिवार में गहरा शोक है। वहीं, इलाके में चोरी के प्रयास और बेजुबान की हत्या की इस घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।
Source link
#चर #करन #घस #बदमश #न #डग #क #गल #घट #मत #लगतर #भक #रह #थ #सतन #म #लइट #जलन #पर #खल #हथ #भग #चर #Satna #News


