
CM Mohan Yadav – एमपी के सीएम मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंधों में आई तल्खी कम नहीं हो पा रही है। दोनों नेता, एक दूसरे पर जोरदार जुबानी हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने एक बार फिर पीसीसी चीफ पर निशाना साधा। इंदौर में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी Jitu Patwari का नाम लिए बिना राउ के विधायक मधु वर्मा से कहा कि ‘मधु भैया ने चौकड़ी भुला दी, चारों खाने चित कर दिया, जवान अब तक होश में नहीं’। इससे पहले भी वे पटवारी को ‘नौसिखिया’, ‘दो कौड़ी का’ और ‘पप्पू का चप्पू’ कह चुके हैं। इधर जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया कि मुख्यमंत्री अपने पद की गरिमा के खिलाफ बात कर रहे हैं।
Source link
#चकड #भल #द #चर #खन #कर #दय #चत #सएम #महन #यदव #क #जत #पटवर #पर #करर #वर #Mohan #Yadav #Verbal #Attack #Jitu #Patwari #Indore


