चौथी जीत से चूका भारत:फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशी पारी, डफी ने चार विकेट लिए; टीम इंडिया सीरीज में आगे – Ind Vs Nz 4th T20 Highlights 2026 India Vs New Zealand T20 Today Match Scorecard Result Key Highlights
“_id”:”6ae47eabaca5c769c50710d2″,”slug”:”ind-vs-nz-4th-t20-highlights-2026-india-vs-new-zealand-t20-today-match-scorecard-result-key-highlights-2026-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चौथी जीत से चूका भारत: फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशी पारी, डफी ने चार विकेट लिए; टीम इंडिया सीरीज में आगे”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
भारत बनाम न्यूजीलैंड – फोटो : BCCI
विस्तार
न्यूजीलैंड ने आखिरकार पांच मैचों की टी20 सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 87 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज का स्कोर 1-3 कर दिया। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे, जिन्होंने 49 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल ने भी महज 25 गेंदों में 65 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 115 रन की साझेदारी हुई। इसके दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।