![]()
छतरपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की लापरवाही सामने आई। यहां लगाए गए राहुल गांधी के एक पोस्टर में उन्हें संविधान की प्रति उल्टी पकड़े हुए दिखाया गया था। वहीं, दूसरे पोस्टर पर उनके चेहरे पर केक के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। यह घटना राजीव भवन के मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई, जहां कांग्रेस ने “देश की शिक्षा व्यवस्था ICU में” और “छात्रों की गूंज” विषयों पर प्रेस वार्ता आयोजित की थी। मंच के पीछे लगे इन त्रुटिपूर्ण पोस्टरों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। संविधान की प्रति उल्टी होने पर सवाल उठे। दूसरे पोस्टर पर केक के निशान देखकर भी चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के हालिया जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पोस्टर पर केक लगाया था, लेकिन बाद में उसे साफ नहीं किया गया था। जिलाध्यक्ष ने प्रिंटिंग की गलती बताया
इस मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गगन यादव ने इसे प्रिंटिंग की गलती बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में संविधान का उल्टा दिखना एक प्रिंटिंग मिस्टेक है। पोस्टर लगाते समय किसी का ध्यान इस पर नहीं गया और संगठन की ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि त्रुटिपूर्ण पोस्टर लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस गलती को सुधारा जाएगा। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव की अध्यक्षता में विधायक, पूर्व विधायक, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना था, लेकिन मंच पर लगे पोस्टरों की यह लापरवाही पूरे आयोजन में चर्चा का विषय बन गई।
Source link
#छतरपर #कगरस #करयलय #म #उलट #सवधन #वल #पसटर #लग #रहल #गध #क #चहर #पर #कक #क #नशन #भ #चरच #म #जल #अधयकष #बल #परटग #मसटक #थ #Chhatarpur #News


