![]()
छतरपुर में जवाहर रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार डिजायर कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा और लल्लू दुबे घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेला घूमने जा रहे थे तीनों तीनों बाइक से मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड गैरेज के सामने कार नंबर MP 16 CB 3585 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मौके पर हाथापाई और मारपीट भी हुई। कार छोड़कर फरार हुए सवार कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार को सड़क से हटवाकर ओरछा रोड थाना परिसर में रखवाया। स्कूटी को सिटी कोतवाली थाने में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार किसी जैन के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस वाहन मालिक और फरार कार सवारों की जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Source link
#छतरपर #म #डजयर #कर #न #बइक #क #मर #टककर #मल #घमन #ज #रह #यवक #घयल #क #हलत #गभर #हदस #क #बद #मक #पर #मरपट #कर #छडकर #भग #सवर #Chhatarpur #News

