![]()
छतरपुर में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का शुभारंभ विधायक ललिता यादव की उपस्थिति में हुआ। नगर पालिका अमला, तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस, यातायात पुलिस, सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष सहित कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ललिता यादव ने बताया कि प्रशासन अगले 15 दिनों तक जनजागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बजरिया, चौक बाजार, पन्ना नाका, सागर रोड, नौगांव रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दुकानदारों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। लोगों से स्वेच्छा से सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा। विधायक बोलीं- आम लोगों को होती है असुविधा
विधायक ने बताया कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर नालियों पर स्थायी कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे 30 फीट तक अतिक्रमण हो गया है। बरसात के दौरान इससे जलभराव की स्थिति बनती है और यातायात के साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अस्पतालों से भी अपील की कि वे अपने बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए करें। अधिकांश संस्थानों में वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ती है और आम लोगों को असुविधा होती है। ललिता यादव ने यह भी जानकारी दी कि शहर में छत्रसाल चौराहा, हटवारा, पन्ना नाका और शिक्षा विभाग परिसर सहित अन्य स्थानों पर नई पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की योजना है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुचारु रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि शहर के विकास, स्वच्छता और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें, ताकि छतरपुर को एक व्यवस्थित और सुरक्षित शहर बनाया जा सके।
Source link
#छतरपर #म #दन #चलग #अतकरमण #हटन #क #जनजगरकत #अभयन #बसमट #परकग #क #नरदश #तय #समय #बद #अतकरमण #पर #हग #सखत #कररवई #Chhatarpur #News


