![]()
छतरपुर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में छात्रों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड छात्र संगठन के सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने आंखों पर काली पट्टी बांधी और जमीन पर दंडवत होकर कुलगुरु को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 2 साल पुराने भवन की गुणवत्ता पर सवाल छात्रों ने आरोप लगाया कि करीब 2 साल पहले बना कर्मशिला भवन जर्जर हो गया है। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और सुविधाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित ज्ञापन में पिछले 5-6 साल से काम कर रहे अनुभवी अतिथि विद्वानों को बहाल करने और शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की गई। छात्रों के मुताबिक, पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बीए, बीएससी और बीकॉम के तृतीय सेमेस्टर का सिलेबस देर से अपलोड होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाने की मांग की। छात्रवृत्ति शाखा और फीस का मुद्दा भी उठाया छात्रों ने बताया कि छात्रवृत्ति शाखा में दो महीने से कर्मचारी नहीं है। इससे जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने हर छह महीने में फीस जमा करने से विद्यार्थियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा, पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी बुंदेलखंड छात्र संगठन ने कहा कि सातों मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित समस्याओं का समाधान करने और छात्र हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।
Source link
#छतरपर #यनवरसट #म #आख #पर #पटट #बधकर #दडवत #हए #छतर #जरजर #भवन #शकषक #क #कम #समत #मग #रख #आदलन #क #द #चतवन #Chhatarpur #News


