नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत इस वर्ष वर्षा ऋतु में इंदौर जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ-साथ जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को भी समान प्राथमिकता देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को एआईसीटीएसएल सभागृह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव नहीं पहुंचे।
बैठक में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, महापौर परिषद के सदस्यों के साथ नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर नवजीवन पंवार व वन विभाग के अधिकारी व पर्यावरणविद डॉ. एसएल गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बीएसएफ परिसर में सर्वाधिक पौधे लगाए जाएंगे
पौधारोपण के लिए देवगुराड़िया, लिम्बोदी, कृषि कॉलेज परिसर, बीएसएफ परिसर, सुपर कॉरिडोर सहित विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूलों, महाविद्यालयों, मंदिरों, आश्रमों, सार्वजनिक संस्थानों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के तहत पौधारोपण कार्य गुरुवार से प्रारंभ होगा तथा बीएसएफ परिसर में सर्वाधिक पौधे लगाए जाएंगे।
अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है।बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों से अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए।
पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण के साथ वर्षा जल संचयन को भी अपनाए, तो भविष्य में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बैठक में दो वर्ष पूर्व रेवती रेंज में एक ही दिन में लगभग 12 लाख 41 हजार पौधे लगाए जाने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया गया। पर्यावरणविद डॉ. शंकरलाल गर्ग ने जानकारी दी कि उन्होंने केसर पर्वत स्थित अपनी भूमि पर अब तक 50 हजार पौधे लगाए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल है।
इंदौर में गंभीर नदी के किनारों और केचमेंट एरिया की पहाड़ियों पर लगेंगे लाखों पौधे, बढ़ाएंगे हरियाली
Source link
#छएग #हरयल #एक #पड #म #क #नम #अभयन #क #तहत #इदर #म #रप #जएग #लख #पध



