‘छात्रों की गूंज’: राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा, अपनी समस्याएं बताइए, 1.5 लाख रजिस्ट्रेशन हुए

इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस आयोजन के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में युवाओं के नाम संदेश जारी कर उनसे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न शहरों में जाकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं और इसी कड़ी में 19 सितंबर को वे इंदौर में मौजूद रहेंगे। उन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव बताने के लिए कहा है। लिखा है कि हम मिलकर फिर से उम्मीद लौटाएंगे। 

प्रशासनिक अनुमति पर फंसा पेंच

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कांग्रेस और स्थानीय प्रशासन के बीच अनुमति का मामला बना हुआ है। पार्टी पिछले 11 दिनों से अनुमति प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और विकास प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति की स्थिति जो भी हो, कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुमति सुरक्षा और वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत ही दी जाएगी।

आयोजन स्थल को लेकर असमंजस

आयोजन स्थल को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। नेहरू स्टेडियम की अनुमति नगर निगम द्वारा पहले ही निरस्त की जा चुकी है, जिसके बाद रीजनल पार्क के पास की जमीन का विकल्प रखा गया है। कांग्रेस ने पूर्व में हुए आयोजनों का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार पुलिस विभाग में आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच की जाएगी और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बीच मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है।

Source link
#छतर #क #गज #रहल #गध #न #लख #क #इदर #म #रहग #अपन #समसयए #बतइए #लख #रजसटरशन #हए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *