छात्र बोले-मूलभूत सुविधाओं की शिकायत करने पर प्रिंसिपल धमकाती है:  GEN-अल्फा ने सरंपच-नेताओं से कप्लेंट की, प्रिंसिपल बदलने की मांग – Guna News

छात्र बोले-मूलभूत सुविधाओं की शिकायत करने पर प्रिंसिपल धमकाती है: GEN-अल्फा ने सरंपच-नेताओं से कप्लेंट की, प्रिंसिपल बदलने की मांग – Guna News

छात्र बोले-मूलभूत सुविधाओं की शिकायत करने पर प्रिंसिपल धमकाती है:  GEN-अल्फा ने सरंपच-नेताओं से कप्लेंट की, प्रिंसिपल बदलने की मांग – Guna News


80वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल था। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरनावदा में समारोह के दौरान स्कूली बच्चों यानी जेन-अल्फा का गुस्सा देखने को मिला। स्कूल की चरमराती अव्यवस्थाओं, सहूलियतों के अभाव और प्राचार्य ममता सोनी की कार्यप्रणाली से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी पीड़ा बयां कर दी। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, नेता और आम नागरिकों सभी आए थे। इसी दौरान बच्चों ने रोते-बिलखते हुए प्रिंसिपल पर मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के आरोप लगाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्कूल में शिक्षकों के बीच समन्वय नहीं है। दो-तीन शिक्षकों के आए दिन विवाद भी सामने आते रहते हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए जब वे किसी के पास शिकायत करने जाते हैं तो प्रिंसिपल उन्हें धमकाती है। प्राचार्य छात्रों को एग्जाम करने तक की धमकी देती है। इतना ही नहीं, बच्चों के अभिभावक जब इस संबंध में बात करने आते हैं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की जाती है। उन्हें स्कूल के अंदर नहीं आने दिया जाता है। बच्चों की परेशानी सुन मौजूद सरपंच सहित सभी महमानों का गुस्सा फूट पढ़ा। स्कूल के छात्रों और अभिभावकों ने मांग की है कि प्रिंसिपल ममता सोनी पद से हटाया जाए। अभिभावकों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि शासन की नीति-नियमों के अनुसार किसी अन्य टीचर को प्रभार सौंपा जाए। ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। पहले भी विवादों में रही हैं प्रिंसिपल साल 2022 में राघौगढ़ ब्लॉक के रुठियाई हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थी के दौरान उनके खिलाफ स्टाफ के 16 शिक्षकों ने शिकायत की थी। सभी ने वित्तीय अनियमितताओं, मनमानी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से लिखित शिकायत दी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्कालीन डीईओ ने ममता सोनी को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाकर धर्मेंद्र कुमार राजोरिया को रुठियाई स्कूल का प्रभार सौंप दिया था। DEO बोले- जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगे DEO समर सिंह राठौर ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है। जिसकी जांच बीईओ को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। पूर्व के मामलों की तो मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन अभी वहां शिक्षकों में समन्वय नहीं है। दो-तीन शिक्षकों में आपसी विवाद भी है। जो आए दिन आपस में लड़ते रहते हैं।

Source link
#छतर #बलमलभत #सवधओ #क #शकयत #करन #पर #परसपल #धमकत #ह #GENअलफ #न #सरपचनतओ #स #कपलट #क #परसपल #बदलन #क #मग #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *