लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन को जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया।

HighLights
- टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई
- हादसा जबर्दस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़े
- नेशनल हाईवे पर सांवरी बस स्टैंड के समीप हादसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सांवरी बस स्टैंड के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित आयशर वाहन ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी।
मौके पर चीख-पुकार मच गई
हादसा इतना जबर्दस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मौके से वाहन आयशर ड्राइवर फरार हो गया
स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके से वाहन आयशर ड्राइवर फरार हो गया।
वाहन जब्त कर ड्राइवर गिरफ्तार
लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन को जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
Source link
#छदवडबतल #हईव #पर #आयशर #न #ऑट #क #मर #टककर #क #हलत #गभर


