छिंदवाड़ा में अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी:  मानसून की देरी और घटते जलस्तर से बदली व्यवस्था, कई इलाकों में सिर्फ 20 मिनट सप्लाई – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी: मानसून की देरी और घटते जलस्तर से बदली व्यवस्था, कई इलाकों में सिर्फ 20 मिनट सप्लाई – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी:  मानसून की देरी और घटते जलस्तर से बदली व्यवस्था, कई इलाकों में सिर्फ 20 मिनट सप्लाई – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर में बढ़ते जल संकट के बीच नगर निगम और पेयजल विभाग ने पानी सप्लाई की नई व्यवस्था लागू कर दी है। मानसून में देरी और कन्हरगांव डैम सहित अन्य जलस्रोतों का जलस्तर घटने के कारण अब शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। विभाग का कहना है कि दोनों फिल्टर प्लांटों से नियमित जलापूर्ति बनाए रखने के लिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। नई व्यवस्था के बीच शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि कई क्षेत्रों में पानी का दबाव कम है और नल केवल करीब 20 मिनट तक ही चलते हैं। इतने कम समय में परिवार अपनी दैनिक जरूरत के लिए पर्याप्त पानी संग्रहित नहीं कर पा रहे हैं। वार्ड क्रमांक-15 के निवासी कपिल साहू ने नगर निगम से मांग की है कि पानी सप्लाई का समय बढ़ाकर कम से कम 40 मिनट किया जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। महापौर बोले- बारिश होते ही बहाल होगी पुरानी व्यवस्था महापौर विक्रम अहके ने बताया कि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है। उन्होंने कहा कि मानसून करीब 15 दिन देर से आने के कारण यह स्थिति बनी है। जैसे ही लगातार बारिश होगी और कन्हरगांव डैम में पर्याप्त जलभराव होगा, शहर में पहले की तरह रोजाना पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। आज इन क्षेत्रों में होगी जलापूर्ति पेयजल विभाग के अनुसार शुक्रवार को 15 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इनमें चंदनगांव, हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइन, देवरे कॉलोनी, राजनगर, गुरैया रोड, गुलाबरा, मोहननगर, परासिया रोड, बुधवारी, नागपुर रोड, गोलगंज, छोटी बाजार, पातालेश्वर, त्रिलोकीनगर, जनता कॉलोनी और आनंदम टाउनशिप सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में अब शनिवार को पानी की आपूर्ति होगी। विभाग ने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील की है।

Source link
#छदवड #म #अब #एक #दन #छडकर #मलग #पन #मनसन #क #दर #और #घटत #जलसतर #स #बदल #वयवसथ #कई #इलक #म #सरफ #मनट #सपलई #Chhindwara #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *