जगन्नाथपुरी में भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण संपन्न:मोरारी बापू ने बताया प्रेम, सत्य और करुणा का महत्व – Bharat-swastik-yatra-second-phase-concludes-jagannath-puri-morari-bapu

कथावाचक मोरारी बापू
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण के तहत मोरारी बापू ने जगन्नाथपुरी में कथा की। इस अवसर बापू ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, बलराम को सत्य और देवी सुभद्रा को करुणा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इन तीनों दिव्य स्वरूपों के साथ चैतन्य महाप्रभु भी इस आध्यात्मिक स्वस्तिक के अभिन्न अंग हैं।

इस यात्रा के माध्यम से निर्मित स्वस्तिक शाश्वत है, इसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को जगन्नाथ पुरी में संपन्न हो गया। चारधामों में शामिल इस पवित्र तीर्थस्थल पर रामकथा के साथ यात्रा का समापन हुआ। तीन दिव्य शक्तियों से बना आध्यात्मिक स्वस्तिक… मोरारी बापू ने कहा कि भारत स्वस्तिक कथा तीन दिव्य शक्तियों महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की ऊर्जा से संपन्न हुई है। इससे ऊपर त्रिभुवन गुरु महाकाल की कृपा रही।

तीन स्वरूपों से पुरी की आध्यात्मिक पहचान

बापू ने जगन्नाथ पुरी की आध्यात्मिक पहचान को तीन स्वरूपों से जोड़ते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, बलराम सत्य और देवी सुभद्रा करुणा के प्रतीक हैं। चैतन्य महाप्रभु भी इस आध्यात्मिक स्वस्तिक का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यात्रा से बना यह स्वस्तिक कालातीत और चिरस्थायी है। भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर को द्वारका से शुरू हुआ था। यहां से यात्रा सोमनाथ, डाकोर, उज्जैन, नागपुर, छत्तीसगढ़ के चंपारण, मायापुर और कोलकाता होते हुए जगन्नाथ पुरी पहुंची।

Source link
#जगननथपर #म #भरत #सवसतक #यतर #क #दसर #चरण #सपननमरर #बप #न #बतय #परम #सतय #और #करण #क #महतव #Bharatswastikyatrasecondphaseconcludesjagannathpurimoraribapu

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *