
रामायण: डायरेक्टर नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर इस वक्त हर तरफ जबरदस्त चर्चा है. बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अब इस भारी बजट वाली फिल्म में एक और बड़े किरदार की शानदार एंट्री हो चुकी है.
मेकर्स ने दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का पहला लुक ऑफिशियली रिलीज कर दिया है. फिल्म में वो माता सीता को बचाने वाले बहादुर पक्षी 'जटायु' के किरदार को अपनी आवाज देंगे.
मेकर्स ने शेयर किया 'जटायु' का फर्स्ट लुक
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में जटायु का रूप काफी बड़ा और ताकतवर नजर आ रहा है. उनकी तीखी आंखें और आसमान में फैले विशाल पंख साफ देखे जा सकते हैं. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,
"जब बुराई ने उड़ान भरी, तो हिम्मत उससे टकराने के लिए खड़ी हो गई. वो जीत के लिए नहीं, बल्कि जो सही था उसके लिए लड़े. जटायु: धर्म के पंख."
इसके साथ ही यह भी बता दिया गया है कि सिर्फ 8 दिनों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: दशरथ के लुक को लेकर ट्रोल हुई 'रामायण', अरुण गोविल के पोस्टर पर भड़के यूजर्स, बोलें-'पोस्टर मत बनाओ'
सीता हरण के सीन में रावण से भिड़ेंगे जटायु
रामायण में जटायु का रोल भले ही थोड़ी देर का है, लेकिन यह सीन पूरी कहानी का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट है. जब रावण माता सीता को उठाकर ले जा रहा होता है, तब अकेले जटायु ही बिना डरे सीधे उससे भिड़ जाते हैं.
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पहले ही बताया था कि दोनों के बीच की यह लड़ाई पर्दे पर काफी बड़े स्केल और शानदार वीएफएक्स के साथ दिखाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: माथे पर शिकन और सुलगती सिगरेट… नई फिल्म 'सूर्या' से सनी देओल का खूंखार लुक आउट, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
'रामायण' में कौन क्या बन रहा है?
इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के रोल में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता बनी हैं. छोटे पर्दे के स्टार रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे, तो भरत के रोल में आदिनाथ कोठारे और शत्रुघ्न के रूप में नीतीश शर्मा नजर आएंगे.
वहीं विलेन यानी लंकापति रावण के रोल में 'केजीएफ' स्टार यश नजर आएंगे. उनके साथ मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल और शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी. टीवी के पुराने 'राम' यानी अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ बने हैं. इसके अलावा भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल अपनी ताकत और भक्ति दोनों का दम दिखाएंगे.
The post जटायु बन रावण से टकराएंगे अनुपम खेर, 'रामायण' से नया पोस्टर आउट, 8 दिनों में एडवांस बुकिंग appeared first on Prabhat Khabar.


