![]()
छतरपुर में रविवार को एक सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। ये कांवड़िए भीमकुंड से जल लेकर जटाशंकर धाम में जलाभिषेक के लिए बाइक से जा रहे थे। यह हादसा सागर-छतरपुर मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार, सागर से छतरपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक MP 17 HH 5077) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कांवड़िए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 15 वर्षीय कौशलेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय रोहित सुल्लेरे ने सिविल अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। मृतक कौशलेश पाठक और रोहित सुल्लेरे उत्तर प्रदेश के महोबकंठ जिले के उमरई गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक ड्राइवर और वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Source link
#जटशकर #ज #रह #कवडय #क #टरक #न #टककर #मर #छतरपर #म #एक #क #मक #पर #मत #दसर #न #एबलस #म #दम #तड #Chhatarpur #News

