![]()
कटनी जिले कैमोर-विजयाराघवगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम लबैहरा के पास लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सोमवार को सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई रविवार को जनता द्वारा किए गए अनोखे प्रदर्शन के बाद की गई, जिसमें सड़क के गड्ढे में बेशरम के पौधे रोपे गए थे। यह मुख्य मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। हालांकि, लंबे समय से इसकी हालत खराब थी। ग्राम लबैहरा के समीप सड़क के बीचों-बीच लगभग 10 फीट गहरा एक बड़ा गड्ढा बन गया था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते थे, लेकिन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज होकर स्थानीय रहवासियों और समाजसेवियों ने रविवार को विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने इस गहरे गड्ढे में जमा पानी के बीच बेशरम के पौधे रोप दिए। ग्रामीणों का यह प्रतीकात्मक विरोध प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर तंज था। दैनिक भास्कर डॉटकॉम में भी इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी। जनता के विरोध और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग का अमला, कर्मचारी और आवश्यक मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा। विभाग ने बिना समय गंवाए गड्ढे में मुरुम, गिट्टी और मिट्टी डलवाने का काम शुरू किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि जब तक सड़क पूरी तरह समतल और सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक कार्य जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा- यह केवल शुरुआत है
इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण ब्रह्म मुहूर्त तिवारी और समाजसेवियों का कहना है कि यह क्षेत्र की जनता और एकजुटता की जीत है। अगर प्रशासन समय रहते चेत जाता, तो न तो कोई दुर्घटना होती और न ही इस तरह का प्रदर्शन करने की नौबत आती। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि यदि काम को अधूरा छोड़ा गया या गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल्द होगा पूरा काम इस संबंध मे पीडब्ल्यूडी अधिकारी शारदा सिंह ने बताया कि संबंधित सड़क पर मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा
www.bhaskar.com
#जनत #क #वरध #क #बद #PWD #न #ल #सध #कमरवजयरघवगढ #मरग #पर #गडढ #भरन #क #करय #शर #Katni #News


