![]()
कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत के एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी के साथ जातिगत अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार शाम राय समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने रीठी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। समाज के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सरपंच पति पर धमकी देने का आरोप रीठी जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी उत्तम चंद्र राय ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बरहटा के सरपंच पति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उत्तम चंद्र के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ शासकीय कार्य के दौरान न केवल बदतमीजी की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना से आक्रोशित राय समाज के लोगों ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। रीठी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी और समाज की ओर से शिकायत मिल चुकी है। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#जनपद #करमचर #स #जतगत #अभदरत #क #आरप #कटन #म #सरपच #पत #पर #कररवई #क #मग #रय #समज #न #थन #म #क #शकयत #Katni #News


