![]()
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में शिक्षा, बिजली, पेयजल और निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं। फरियादियों ने कलेक्टर से समस्याओं के समाधान की मांग की। पोहरी जनपद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बीलवरा कलां के अतिथि शिक्षक अभिषेक भारद्वाज ने एजुकेशन पोर्टल 3.0 की तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से विद्यालय में गणित विषय पढ़ा रहे हैं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल पर गणित की रिक्ति के स्थान पर ‘नो रिकॉर्ड फाउंड’ दिखाया जा रहा है। जबकि सामाजिक विज्ञान विषय पर जॉइनिंग भी हो चुकी है। उन्होंने पोर्टल की त्रुटि दूर कर शीघ्र जॉइनिंग दिलाने की मांग की। पानी पिलाया, उल्टा थमा दिया 1.82 लाख का बिजली बिल सतनवाड़ा कलां निवासी किसान हरिवल्लभ धाकड़ ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के दौरान उन्होंने अपने निजी कृषि विद्युत कनेक्शन से गांव के लोगों को निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया था। इसके बावजूद बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने उनके खिलाफ 1 लाख 82 हजार 716 रुपए का विद्युत प्रकरण बना दिया। उन्होंने इस कार्रवाई को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भी कहा कि गांव के कई परिवार हरिवल्लभ धाकड़ के बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। नर्सरी बच्चों पर ज्यादा होमवर्क का आरोप शिवपुरी निवासी सूरज झा ने गुरु नानक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में नर्सरी के बच्चों पर अत्यधिक होमवर्क का दबाव बनाया जाता है और उन्हें निर्धारित समय से अधिक देर तक स्कूल में रोका जाता है। शिकायत करने पर प्रबंधन और स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल भवन, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की। 10 घंटे बिजली नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी ग्राम पंचायत खोंकर के सरपंच जगदीश सिंह राजावत के नेतृत्व में निवोदा, खोंकर और सेसई के ग्रामीण भी जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने पड़ोरा फीडर से निर्धारित 10 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार कटौती और फीडर पर अधिक लोड के कारण किसानों की मोटरें जल रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने पहले की तरह एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह रात बिजली आपूर्ति, लाइन की नियमित मरम्मत तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
Source link
#जनसनवई #म #पहच #अतथ #शकषक #कसन #और #गरमण #सनई #परशन #परटल #क #तकनक #गडबड #बजल #बल #पयजल #सकट #क #शकयत #पर #कररवई #क #मग #Shivpuri #News


