जबलपुर में बहू-बेटे ने बुजुर्ग मां से की मारपीट:  सेवानिवृत्त थाना प्रभारी की विधवा पत्नी और बेटियां पीड़ित – Jabalpur News

जबलपुर में बहू-बेटे ने बुजुर्ग मां से की मारपीट: सेवानिवृत्त थाना प्रभारी की विधवा पत्नी और बेटियां पीड़ित – Jabalpur News

जबलपुर में बहू-बेटे ने बुजुर्ग मां से की मारपीट:  सेवानिवृत्त थाना प्रभारी की विधवा पत्नी और बेटियां पीड़ित – Jabalpur News


जबलपुर के सगड़ा क्षेत्र में सेवानिवृत्त गढ़ा थाना प्रभारी स्वर्गीय एस.एल. चंद्रौल के परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। 68 वर्षीय रामरती चंद्रौल ने अपनी बहू रितु चंद्रौल, बेटे आशीष चंद्रोल और उनके साथियों पर प्रताड़ना, मारपीट और लूटपाट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता रामरती चंद्रौल के अनुसार, यह घटना 15 जून की दोपहर हुई। उनका बेटा आशीष चंद्रौल घर की छत पर टीन शेड लगाने के लिए गड्ढा करवा रहा था। जब बुजुर्ग मां ने घर को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए उसे रोकने की कोशिश की, तो बेटे ने अपनी पत्नी रितु को बुला लिया। रितु ने अपने साथियों के साथ आकर घर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर बहू रितु ने अपनी सास रामरती चंद्रौल के साथ धक्का-मुक्की की, उनके बाल खींचे और गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब रामरती चंद्रौल की बड़ी बेटी शैलजा और उनके नाबालिग नाती-नातिन श्रेयांश व आर्यन रावत ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके नाबालिग नाती-नातिनों को फंसाने के लिए उन पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के वाहनों में तोड़फोड़ की और घर के बाहर रखे सामान को भी भारी नुकसान पहुंचाया। शोर-शराबा सुनकर आए स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। रामरती चंद्रौल का कहना है कि इस घटना के बाद से वे और उनका परिवार अत्यंत भयभीत और मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। वही उनकी बेटी शैलजा चंद्रोल ने बताया वह 3 बहने ओर एक भाई है । भाई कि शादी को 14 साल हो गए है । वह एवं उनकी एक बहन वृद्ध मां के साथ रहकर उनकी सेवा करती हैं।

Source link
#जबलपर #म #बहबट #न #बजरग #म #स #क #मरपट #सवनवतत #थन #परभर #क #वधव #पतन #और #बटय #पडत #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *