![]()
जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी इलाके में बीच सड़क पति-पत्नी के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सड़क पर महिला से विवाद करता और उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक युवक ऑटो का पीछा करते हुए बिलहरी तक पहुंचा और ऑटो रुकवाने के बाद उसमें से उतरी महिला से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने सड़क पर ही महिला की पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक महिला को बचाने के लिए आगे आया तो उसके साथ भी विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दूसरे युवक के साथ घूमने को लेकर विवाद की चर्चा स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक ने महिला को किसी अन्य युवक के साथ देखा था, जिसके बाद वह उसका पीछा करते हुए बिलहरी तक पहुंचा और विवाद हुआ। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस पहुंची, लेकिन शिकायत नहीं मिली घटना की सूचना मिलने पर गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जब तक टीम मौके पर पहुंची, पति-पत्नी वहां से जा चुके थे। पूछताछ के दौरान किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस का कहना है कि यदि मामले में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#जबलपर #म #बच #सडक #हईवलटज #डरम #पत #न #पतन #क #पट #दसर #लडक #क #सथ #घमत #दख #थ #पलस #क #आन #स #पहल #चल #गए #दपतत #Jabalpur #News


