जबलपुर में रंजिश के चलते किडनैपिंग:  गढ़ा पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों से बचाया; बेल्ट और डंडों से कर रहे थे मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार – Jabalpur News

जबलपुर में रंजिश के चलते किडनैपिंग: गढ़ा पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों से बचाया; बेल्ट और डंडों से कर रहे थे मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार – Jabalpur News

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में तीन युवकों के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। 3 अगस्त की रात पुरानी रंजिश के चलते करीब 15-16 युवकों ने तीनों को दो कारों में बैठाकर बंधक बना लिया और शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पु

.

कारों में ले जाकर मारपीट का आरोप

एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने तीनों युवकों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवकों के साथ बेल्ट, लात-घूंसों और मुक्कों से हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में गढ़ा थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा और सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जबलपुर में रंजिश के चलते किडनैपिंग:  गढ़ा पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों से बचाया; बेल्ट और डंडों से कर रहे थे मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार – Jabalpur News

अपहरण में इस्तेमाल कार पुलिस ने जब्त की।

5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें जब्त

पुलिस कार्रवाई में यश साहू, अभिषेक बर्मन, राज टेकाम, हर्ष तिवारी और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों कारों को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, रवि साहू, राज रजक, विशाल, जिशान सहित अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

5 आरोपी गिरफ्तार, 3 युवकों को सुरक्षित छुड़ाया।

5 आरोपी गिरफ्तार, 3 युवकों को सुरक्षित छुड़ाया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया, पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Source link
#जबलपर #म #रजश #क #चलत #कडनपग #गढ #पलस #न #घरबद #कर #बदमश #स #बचय #बलट #और #डड #स #कर #रह #थ #मरपट #आरप #गरफतर #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *