जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में लगी आग:  फायर ब्रिगेड ने बुझाई, विभागीय उपयोग वाला कोच था; कारणों की जांच के लिए टीम गठित होगी – Jabalpur News

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक कोच में अचानक आग लग गई। कोच से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिस कोच में आग लगी, वह यात्रियों के इस्तेमाल में नहीं आता है। इसका उपयोग रेलवे द्वारा डिपार्टमेंटल और इंटरनल कार्यों के लिए किया जाता है। आग लगने के समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि कोच में आग लगने की घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी अब आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच करेंगे।

Source link
#जबलपर #रलव #सटशन #पर #खड #कच #म #लग #आग #फयर #बरगड #न #बझई #वभगय #उपयग #वल #कच #थ #करण #क #जच #क #लए #टम #गठत #हग #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *