जयपुर में अंडरपास के पानी में मिली युवक की लाश, Jaipur Hindi News

जयपुर में अंडरपास के पानी में मिली युवक की लाश, Jaipur Hindi News

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दादनपुरा पुलिया के नीचे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। इसी पानी में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पानी के अंदर शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

जयपुर में अंडरपास के पानी में मिली युवक की लाश, Jaipur Hindi News

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दादनपुरा पुलिया के नीचे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। इसी पानी में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पानी के अंदर शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए SDRF टीम को मौके पर बुलाया।

जयपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के दादनपुरा पुलिया के नीचे भरे पानी में एक युवक की लाश दिखाई दी। पानी में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी आशीष बैरवा (26) पुत्र कैलाश बैरवा के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि आशीष करीब दो दिन पहले घर से निकला था और इसके बाद वापस नहीं लौटा था।

पानी में पड़ा था शव, देखते ही मच गई हलचल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दादनपुरा पुलिया के नीचे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। इसी पानी में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पानी के अंदर शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए SDRF टीम को मौके पर बुलाया।

SDRF ने पानी से बाहर निकाली लाश

शिवदासपुरा थाना पुलिस और SDRF की टीम ने अंडरपास में भरे पानी के अंदर उतरकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया। FSL टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान आशीष बैरवा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

दो दिन पहले घर से निकला था आशीष

शिवदासपुरा SHO राजेश गौतम ने बताया कि आशीष बैरवा करीब दो दिन पहले अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच शुक्रवार को दादनपुरा पुलिया के नीचे पानी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान आशीष के रूप में की।

प्रथमदृष्टया पानी में गिरने से मौत की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अंडरपास में भरे पानी में गिरने के कारण आशीष की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को शव करीब दो दिन पुराना होने का अंदेशा है। जिस अंडरपास में शव मिला, वहां पानी भरा हुआ था, ऐसे में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आशीष वहां तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में पानी में गिरा।

मर्ग दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है। FSL टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आशीष की मौत की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Source link
#जयपर #म #अडरपस #क #पन #म #मल #यवक #क #लश #Jaipur #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *