जयपुर में 472 परिवारों को मिला अपना घर, CM ने सौंपी फ्लैट की चाबी, Jaipur Hindi News

जयपुर में 472 परिवारों को मिला अपना घर, CM ने सौंपी फ्लैट की चाबी, Jaipur Hindi News

फ्लैट की चाबी मिलने के बाद लाभार्थी परिवारों में खुशी का माहौल नजर आया। इन परिवारों को अब जयपुर में अपना स्थायी ठिकाना मिल सकेगा। JDA ने प्रत्येक फ्लैट में एक रूम, हॉल, किचन और लेट-बाथ की सुविधा उपलब्ध कराई है।

जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतु समुदाय के 472 परिवारों को अब स्थायी छत मिल गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से जयसिंहपुरा खोर में बनाए गए 472 फ्लैट इन परिवारों को निशुल्क आवंटित किए गए। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी।

फ्लैट की चाबी मिलने के बाद लाभार्थी परिवारों में खुशी का माहौल नजर आया। इन परिवारों को अब जयपुर में अपना स्थायी ठिकाना मिल सकेगा। JDA ने प्रत्येक फ्लैट में एक रूम, हॉल, किचन और लेट-बाथ की सुविधा उपलब्ध कराई है।

CM बोले- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस काम की शुरुआत करीब 10 से 12 साल पहले दुर्गादास जी ने की थी। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी समाज के ऐसे वर्गों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वालों ने भी इनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

CM ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने पहले बजट में ही ऐसे परिवारों को आवास और पट्टा देने की घोषणा की थी। इसके अलावा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ब्याज और अनुदान देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की न्यायिक यात्रा में आज एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हुई है।

मंत्री बोले- बच्चों को पढ़ाएं, परिवार को आगे बढ़ाएं

नगरीय स्वायत्त शासन एवं विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आवास पाने वाले परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए घर मिलने के बाद परिवार अपने जीवन को आगे बढ़ाएं और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारित करने में ये परिवार सफल होंगे।

जयसिंहपुरा में बनाए गए हैं फ्लैट

JDA ने जयसिंहपुरा खोर में इन आवासों का निर्माण कराया है। प्रत्येक फ्लैट में एक रूम, हॉल, किचन और लेट-बाथ की सुविधा है। कुल 472 फ्लैट निशुल्क आवंटित किए गए हैं।

आवास मिलने से ऐसे परिवारों को स्थायी ठिकाना मिला है, जो लंबे समय से आवास की जरूरत से जूझ रहे थे। अब वे अपने नए घर में रहकर बच्चों की पढ़ाई और रोजगार सहित जीवन की दूसरी जरूरतों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे।

समारोह में ये रहे मौजूद

फ्लैट आवंटन कार्यक्रम में नगरीय स्वायत्त शासन एवं विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मौजूद रहे। बड़ी संख्या में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतु समुदाय के लाभार्थी परिवार भी कार्यक्रम में पहुंचे।

Source link
#जयपर #म #परवर #क #मल #अपन #घर #न #सप #फलट #क #चब #Jaipur #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *