![]()
जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12976) को इटारसी-नागपुर रेललाइन पर ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण दो बार रोकना पड़ा। इंजन के पीछे दूसरी बोगी और फिर बी-1 कोच के पहियों से धुआं निकलने के बाद ट्रेन को रोका गया। दोनों जगह ब्रेक की समस्या ठीक करने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। इसके चलते पांढुर्णा स्टेशन पर ट्रेन तय समय से 2 घंटे 31 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन इटारसी से करीब 7 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। रास्ते में मरामझिरी रेलवे स्टेशन के पास इंजन के पीछे दूसरी बोगी के पहियों से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन सुबह 11:32 बजे मरामझिरी पहुंची। ब्रेक की समस्या ठीक करने के बाद दोपहर 12:19 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। बरसाली के पास फिर निकला धुआं मरामझिरी से रवाना होने के बाद बैतूल के आगे बरसाली के पास बी-1 कोच के पहियों से दोबारा धुआं निकलने लगा। यहां भी ट्रेन को रोककर ब्रेक की समस्या ठीक की गई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बैतूल में करीब डेढ़ घंटे और पांढुर्णा में 2:31 घंटे लेट ट्रेन दोपहर 12:28 बजे बैतूल पहुंची। इसका निर्धारित समय करीब डेढ़ घंटे पहले का था। इसके बाद ट्रेन दोपहर 2:40 बजे पांढुर्णा पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय 12:09 बजे था। इस तरह पांढुर्णा में ट्रेन 2 घंटे 31 मिनट की देरी से पहुंची। RPF ने की पुष्टि बैतूल RPF पोस्ट प्रभारी राजेश कुंवर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ब्रेक ब्लॉक चिपकने से पहियों पर घर्षण बढ़ गया था। इसी वजह से पहियों से धुआं निकलने लगा था। यह घटना डाउन ट्रैक पर हुई। इटारसी के बाद बैतूल के पास इस रेल सेक्शन में बड़ा घाट सेक्शन भी पड़ता है।
Source link
#जयपरमसर #एकसपरस #म #बरक #क #समसय #पहय #स #बर #नकल #धआ #टरन #रक #पढरण #घट #मनट #लट #पहच #Betul #News


