शहर में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम ने तालाबों के पुनर्जीवन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी है। सोमवार को निगमायुक्त ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जोन-13 के वार्ड-75 स्थित नायता मुंडला तालाब पहुंचकर जनभागीदारी से किए जा रहे तालाब गहरीकरण एवं पाल मजबूतीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के गहरीकरण एवं पाल सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जल संग्रहण क्षमता विकसित हो सके।
Source link
#जल #गग #अभयन #गहरकरण #क #करय #समय #पर #परण #करन #क #नरदश #Indore #News
Posted inइंदौर समाचार


