जापान में रश्मिका के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें

जापान में रश्मिका के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें


Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Japan Vacation: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एक बार फिर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार दोनों जापान में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. विजय ने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें परिवार के साथ मस्ती से लेकर रश्मिका के साथ उनके रोमांटिक पल भी देखने को मिल रहे हैं.

जापान में रश्मिका के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें

परिवार संग खास पल

आपको बता दें कि विजय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अपने पसंदीदा लोगों के साथ जिंदगी का जश्न मना रहा हूं.' उनकी तस्वीरों में परिवार के सभी लोग साथ में अच्छा वक्त बिताते नजर आ रहे हैं.

Image

एक फोटो में पूरा परिवार साथ बैठकर कलरिंग करता दिख रहा है. वहीं दूसरी तस्वीर में सभी कॉफी और माचा का मजा लेते नजर आ रहे हैं. विजय ने अपनी मां की एक मजेदार तस्वीर भी शेयर की. इसमें वह रश्मिका के खास हार्ट वाले पोज की नकल करने की कोशिश करती दिख रही हैं.

Image

रश्मिका संग रोमांस

इस वेकेशन की सबसे ज्यादा चर्चा विजय और रश्मिका की तस्वीरों की हो रही है. एक फोटो में विजय अपना सिर रश्मिका के कंधे पर रखे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ 'होम' लिखा.

वहीं दूसरी तस्वीर में रश्मिका मुस्कुराती दिख रही हैं और विजय ने उन्हें पीछे से अपनी बाहों में थाम रखा है. इस फोटो के लिए विजय ने 'लव' कैप्शन दिया. दोनों की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Image

जापान में मनाई दिवाली

विजय और रश्मिका ने जापान में अपने परिवार के साथ दिवाली भी मनाई. इस दौरान उन्होंने गोमा यानी होमम की रस्म की. विजय ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं.

View on Instagram

फिल्म में भी दिखी जोड़ी

काम की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म 'रणबाली' में नजर आए थे. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिलहाल दोनों अपनी छुट्टियों के खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रहे हैं.

The post जापान में रश्मिका के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *