जाली नोट गिरोह में महिला तांत्रिक गिरफ्तार, 1 लाख के असली नोट देकर खरीदे थे 4 लाख के नकली नोट, इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा

जाली नोट गिरोह में महिला तांत्रिक गिरफ्तार, 1 लाख के असली नोट देकर खरीदे थे 4 लाख के नकली नोट, इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा

लाखों रुपये के जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह की जांच में एक महिला तांत्रिक का नाम सामने आया है।

Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 10:00:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 10:00:05 PM (IST)

जाली नोट गिरोह में महिला तांत्रिक गिरफ्तार, 1 लाख के असली नोट देकर खरीदे थे 4 लाख के नकली नोट, इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा
जाली नोट गिरोह में महिला तांत्रिक गिरफ्तार( एआई फोटो)

HighLights

  1. पुलिस ने जाली नोट छापने और खपाने वाले गिरोह में महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया
  2. एक लाख रुपये के बदले चार लाख रुपये के नकली नोट लेने की बात स्वीकार की
  3. संजय वैष्णव पर 200 और 500 रुपये के जाली नोट छापने का आरोप, पुलिस जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लाखों रुपये के जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह की जांच में एक महिला तांत्रिक का नाम सामने आया है। गांधी नगर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों रुपये के जाली नोट चलाने की बात स्वीकार की है।

200 और 500 रुपये के जाली नोट छाप रहा था

टीआई अनिल यादव के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत में दीपक पटेल, रवि प्रताप और संजय वैष्णव को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड संजय वैष्णव ही मुसाखेड़ी क्षेत्र में 200 और 500 रुपये के जाली नोट छाप रहा था।

पूछताछ के दौरान संजय ने धार निवासी ऋतिक का नाम बताया। ऋतिक ने लाखों रुपये के जाली नोट खरीदकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस को अंजड़ निवासी कुसुम चौहान के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस के अनुसार, कुसुम चौहान ने एक लाख रुपये के बदले चार लाख रुपये के जाली नोट खरीदे थे। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तंत्र क्रिया करती है। उसने पुलिस को बताया कि उस पर कर्ज था, लकवा होने के कारण आर्थिक तंगी भी थी। इसी दौरान ऋतिक के कहने पर उसकी मुलाकात संजय से हुई और उसने जाली नोट ले लिए। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जाली नोट कहां-कहां और कितनी मात्रा में खपाए गए।

Source link
#जल #नट #गरह #म #महल #ततरक #गरफतर #लख #क #असल #नट #दकर #खरद #थ #लख #क #नकल #नट #इदर #पलस #क #बड #खलस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *