जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं FIR फेम और भाभी जी घर पर हैं के ये एक्टर, अस्पताल का बिल भरने के भी नहीं बचे पैसे

जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं FIR फेम और भाभी जी घर पर हैं के ये एक्टर, अस्पताल का बिल भरने के भी नहीं बचे पैसे


'FIR' Fame Ishwar Thakur Hospitalised: टीवी के मशहूर कॉमेडी शोज ‘FIR’ और ‘भाबीजी घर पर हैं,’ में नजर आ चुके एक्टर ईश्वर ठाकुर इस समय अस्पताल में जिंदगी की मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह ठाणे के एक अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. परिवार के मुताबिक, किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी और शरीर में फैले संक्रमण के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत इतनी नाजुक है कि वह पिछले कुछ दिनों से रिस्पॉन्स भी नहीं कर रहे हैं.

पैर में हुए घाव से शुरू हुई थी परेशानी

ईश्वर ठाकुर की बहन जयश्री ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कई साल पहले शुरू हुई थीं. साल 2020 में उनके पैर में एक घाव हुआ था. ईश्वर डायबिटीज से जूझ रहे थे, जिसके कारण यह घाव आसानी से ठीक नहीं हो सका. धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ता गया और इसका असर उनके पूरे शरीर पर पड़ा.

बहन के मुताबिक, इस बीमारी के दौरान ईश्वर को फैटी लिवर की समस्या भी हुई थी. हालांकि उन्होंने उस परेशानी पर काबू पा लिया था, लेकिन बाद में उनकी सेहत से जुड़ी दूसरी दिक्कतें सामने आती रहीं.

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में कराया गया भर्ती

परिवार के अनुसार, करीब दो-तीन दिन पहले ईश्वर ठाकुर की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बहन जयश्री के मुताबिक, अस्पताल लाने के बाद से ईश्वर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं.

जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं FIR फेम और भाभी जी घर पर हैं के ये एक्टर, अस्पताल का बिल भरने के भी नहीं बचे पैसे
ईश्वर ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम

परिवार इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इलाज पर अब तक जो भी पैसे थे, वे खर्च हो चुके हैं और आगे के इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: बप्पा के दरबार में दिखा 'संजू बाबा' का रोमांटिक अंदाज, पत्नी मान्यता के माथे पर लगाया तिलक, वीडियो वायरल

इलाज के लिए परिवार के पास नहीं बचे पैसे

ईश्वर ठाकुर की बहन ने बताया कि परिवार ने उनकी देखभाल और इलाज में अपनी उपलब्ध सारी जमा-पूंजी लगा दी है. अब उनके लिए आगे का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मदद की अपील की है.

ईश्वर 54 साल के हैं और अविवाहित हैं. इस मुश्किल समय में उनकी मां और छोटी बहन जयश्री उनके साथ हैं. परिवार के लिए यह वक्त भावनात्मक होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी बेहद चुनौतीपूर्ण है.

‘FIR’ और ‘भाबीजी घर पर हैं,’ के मेकर्स ने की मदद

ईश्वर ठाकुर ने अपने करियर में कई कॉमेडी शोज में काम किया है. ‘FIR’ और ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में उनके काम को दर्शकों ने देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों शोज के निर्माताओं ने भी उनकी बीमारी के दौरान परिवार की आर्थिक मदद की है. उनके कुछ को-स्टार्स ने भी सहायता की.

एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी ईश्वर के इलाज के लिए मदद की अपील की थी. परिवार का कहना है कि इंडस्ट्री से मिली मदद की वजह से अब तक इलाज का खर्च संभाला जा सका, लेकिन फिलहाल उन्हें फिर से आर्थिक सहायता की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Vvaan:'छठी मैया' के एक सीन ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिहारियों ने मचाया गदर, धड़ाधड़ बिक रहे टिकट

The post जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं FIR फेम और भाभी जी घर पर हैं के ये एक्टर, अस्पताल का बिल भरने के भी नहीं बचे पैसे appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *