‘जीतने पर चुप, हारने पर सवाल’:रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर भड़का एनडीए, राहुल गांधी पर कसा तंज – Nda Leader Rajiv Ranjan Attack India Bloc Chalo Delhi Rally Democracy Election Commission Sir

‘जीतने पर चुप, हारने पर सवाल’:रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर भड़का एनडीए, राहुल गांधी पर कसा तंज – Nda Leader Rajiv Ranjan Attack India Bloc Chalo Delhi Rally Democracy Election Commission Sir

‘जीतने पर चुप, हारने पर सवाल’:रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर भड़का एनडीए, राहुल गांधी पर कसा तंज – Nda Leader Rajiv Ranjan Attack India Bloc Chalo Delhi Rally Democracy Election Commission Sir

राजीव रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जदयू
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की ‘चलो दिल्ली’ रैली से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का समर्थन नहीं करेगी। बता दें कि विपक्षी गठबंधन चुनावी अनियमितताओं के आरोपों, चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली कर रहा है। इस प्रदर्शन में विपक्षी दलों के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है।


ये भी पढे़ं: ‘दुकानें बंद रहेंगी तो खरीदारी कहां से होगी?’: राहुल गांधी की अपील पर व्यापारियों का तीखा सवाल; फिर लिखा पत्र

जदयू ने विपक्ष पर क्या आरोप लगाया?

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एनडीए ने चुनाव जीतने पर हमेशा चुनाव आयोग का समर्थन किया है। तमिलनाडु, केरल और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हारने के बावजूद गठबंधन ने चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए। वहीं, उनके मुताबिक राहुल गांधी और उनके सहयोगी जीतने पर चुप रहते हैं और हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने इसे दोहरा रवैया बताया।

उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा, ‘कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी पूरे देश को अराजकता की स्थिति में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली देश की शांतिप्रिय जनता भारत में लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वाली ऐसी किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं करेगी।’

ये भी पढे़ं: तमिलनाडु: दिवाली के अगले दिन भी रहेगी छुट्टी, अतिरिक्त अवकाश घोषित; विजय सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

राहुल गांधी की बाजारों में खरीदारी की अपील पर भी उठाए सवाल

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा कर दिल्ली में रैली में शामिल होने आ रहे लोगों से प्रदर्शन के बाद राजधानी के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से स्थानीय व्यापारियों का समर्थन करने का आग्रह किया था। राहुल गांधी की इस अपील पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब 10 लाख लोगों की भीड़ दिल्ली पहुंचेगी तो ऐसे में व्यापारी अपनी दुकानें कैसे खोलेंगे और सामान कैसे बेच पाएंगे?

Source link
#जतन #पर #चप #हरन #पर #सवलरमलल #मदन #म #वपकष #क #रल #पर #भडक #एनडए #रहल #गध #पर #कस #तज #Nda #Leader #Rajiv #Ranjan #Attack #India #Bloc #Chalo #Delhi #Rally #Democracy #Election #Commission #Sir

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *